1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ और बिश्व भूषण हरिचंदन को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया

अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ और बिश्व भूषण हरिचंदन को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया

 Reported By: PTI
 Published : Jul 16, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 08:39 pm IST

भाजपा नेता अनुसुइया उइके और बिश्व भूषण हरिचंदन को मंगलवार को क्रमश: छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Sushri Anusuiya Uikey as Governor of Chhattisgarh- India TV Hindi
Sushri Anusuiya Uikey as Governor of Chhattisgarh

नई दिल्ली: भाजपा नेता अनुसुइया उइके और बिश्व भूषण हरिचंदन को मंगलवार को क्रमश: छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल पद के लिए उनकी फाइलों को मंजूरी दे दी जिसके बाद राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति जारी की है।

ओडिशा के भाजपा नेता हरिचंदन, ई एस एल नरसिम्हन की जगह लेंगे। नरसिम्हन पिछले एक दशक से आंध्रप्रदेश के राज्यपाल थे। उइके मध्यप्रदेश की भाजपा नेता हैं।

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, छत्तीसगढ़ राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत