1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री'

'असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री'

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2021 12:54 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 12:54 pm IST

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। 

Asaduddin Owaisi can also become Chief Minister of Uttar Pradesh says Om Prakash Rajbhar 'असदुद्दीन - India TV Hindi
'असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री' Image Source : PTI

बलिया. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने शुक्रवार रात जिले के रसड़ा स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ये बात कही।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है।"

उन्होंने सवाल किया कि मुसलमान का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बन सकता है? क्या मुसलमान होना गुनाह है? उन्होंने कहा कि अलगाववाद व पाकिस्तान की बात हमेशा करने वाली महबूबा मुफ्ती से समझौता कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई। राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना कहा कि वह चालाक निकले तथा उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश का मतदाता बनकर मुख्यमंत्री बन गए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत