1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दीपावली पर अयोध्या में इस बार 12 लाख दीये जलाएगी योगी सरकार, देखें- दिवाली 2020 की तस्वीरें

दीपावली पर अयोध्या में इस बार 12 लाख दीये जलाएगी योगी सरकार, देखें- दिवाली 2020 की तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Nov 01, 2021 07:04 pm IST

सरकार के बयान में बताया गया है कि सरयू नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे। 

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर- India TV Hindi
अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर Image Source : TWITTER/UP TOURISM

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सरकार ‘‘दीपोत्सव’’ पर यहां 12 लाख दीये जलाएगी, जिसमें से नौ लाख दीये सरयू नदी के तट पर जलाए जाएंगे। पिछले वर्ष ‘‘दीपोत्सव’’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे, जो एक विश्व रिकॉर्ड था। 

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर
Image Source : TWITTER/UP TOURISMअयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर

सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी। 

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर
Image Source : PTIअयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर

बयान में बताया गया है कि सरयू नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे। 

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर
Image Source : TWITTER/UP TOURISMअयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर

रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवंबर से पांच नवंबर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। 

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर
Image Source : PTIअयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर

नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी। 

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर
Image Source : TWITTER/UP TOURISMअयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि तीन नवंबर को ‘‘दीपोत्सव’’के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अयोध्या के राम कथा पार्क में ‘‘पुष्पक विमान’’ (हेलीकॉप्टर) से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का सांकेतिक रूप से स्वागत करेंगे।

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर
Image Source : APअयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘‘सरयू आरती’’ भी करेंगे।

अयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर
Image Source : PTIअयोध्या में मनाई गई दिवाली 2020 की तस्वीर

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत