1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या जमीन विवाद: साक्षी महाराज बोले- अपनी रसीद दिखाओ और डोनेशन वापस ले लो

अयोध्या जमीन विवाद: साक्षी महाराज बोले- अपनी रसीद दिखाओ और डोनेशन वापस ले लो

 Reported By: IANS
 Published : Jun 17, 2021 11:29 am IST,  Updated : Jun 17, 2021 11:29 am IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वे रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले लें।

अयोध्या जमीन विवाद:...- India TV Hindi
अयोध्या जमीन विवाद: साक्षी महाराज बोले- अपनी रसीद दिखाओ और डोनेशन वापस ले लो Image Source : INDIA TV

उन्नाव (उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वे रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले लें। उन्होंने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि जो नेता अब आरोप लगा रहे हैं, वे वही हैं जिन्होंने पूर्व में राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं।

उन्होंने कहा, "उन्होंने कहा था कि वे बाबरी मस्जिद के पास एक पक्षी को भी नहीं जाने देंगे। उनके दंभ का करारा जवाब दिया गया है और राम जन्मभूमि स्थल पर एक भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे लोगों के पास निराधार आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है।"

साक्षी महाराज ने कहा कि जहां तक चंपत राय की बात है तो उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा, "ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सही नहीं है। फिर भी, यदि आप के संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए कुछ दान किया है, तो वह रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं। अखिलेश यादव ने दान दिया है, तो वह अपना दान वापस ले सकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर का कड़ा विरोध किया था।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत