1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सीतापुर जेल के बाथरूम में गिरीं आजम खान की पत्नी

सीतापुर जेल के बाथरूम में गिरीं आजम खान की पत्नी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 08:21 pm IST,  Updated : May 10, 2020 08:21 pm IST

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, शुक्रवार यानी 8 मई को तंजीन फातिमा को बाथरूम में फिसल कर गिर गईं थी, जिसकी वजह से उन्हें कंधे में मामूली चोट आई है।

Azam Khan- India TV Hindi
File Photo Image Source : PTI

सीतापुर. समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता और रामपुर के सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा इन दिनों सीतापुर जेल में बंद हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, शुक्रवार यानी 8 मई को तंजीन फातिमा को बाथरूम में फिसल कर गिर गईं थी, जिसकी वजह से उन्हें कंधे में मामूली चोट आई है।

सूत्रों ने बताया कि जेल चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक्सरे के लिए जिला चिकित्सालय सीतापुर रेफर किया गया था, जहां उनके कंधे में हेयरलाइन क्रैक पाए जाने के बाद तत्काल प्लास्टर किया गया।  प्लास्टर के बाद उन्हें लगभग 2  घण्टे के अंदर वापस सीतापुर जेल में दाखिल कर दिया गया।  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत