1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जेल से 10 महीने बाद रिहा हुईं आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा, हाल में मिली है बेल

जेल से 10 महीने बाद रिहा हुईं आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा, हाल में मिली है बेल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2020 10:59 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 10:59 am IST

यह पूछने पर कि क्या इस बीच उनकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई, फातिमा ने कहा, ''जेल के अन्दर से मैंने या आजम साहब ने किसी से बात नहीं की।''

आजम खान की पत्नी तंजीन...- India TV Hindi
आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को जेल से रिहा कर दिया गया है Image Source : ANI

सीतापुर। करीब दस महीने से जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी की विधायक और वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा को अदालत के आदेश पर सोमवार शाम रिहा कर दिया गया। फातिमा को उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जमानत मिल गयी है, जबकि उनके पति आजम खान और बेटा अब्दुल्ला अभी भी जेल में हैं। जेल अधीक्षक डी.सी.मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया।

रिहा होने के बाद फातिमा ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा, ''मुझे दस महीने बाद इंसाफ मिला, मेरे पति आजम खान और बेटे को भी जल्द इंसाफ मिलेगा।'' उन्होंने कहा, ''मैं सरकारी कॉलेज में लेक्चरर थी और वहां मैंने सेवा की। मेरी सत्यनिष्ठा खुद सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की थी। अचानक मैं अपराधी हो गयी कि मेरे खिलाफ पचास मुकदमे दर्ज किए गए।’’ यह पूछने पर कि क्या इस बीच उनकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई, फातिमा ने कहा, ''जेल के अन्दर से मैंने या आजम साहब ने किसी से बात नहीं की।'' 

सपा विधायक तंजीन फातिमा के खिलाफ कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं. 32 मुकदमों में पहले ही जमानत मंजूर हो गई थी। अब जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने और धोखाधड़ी कर रामपुर पब्लिक स्कूल के लिए एनओसी लेने के मामले में भी जमानत मिल गई है। उनके पति आजम खान के खिलाफ 85 मामले सक्रिय हैं, जिनमें 73 में चार्जशीट लग चुकी है और 12 की विवेचना चल रही है.

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत