1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 2 फीट के अजीम मंसूरी को आखिरकार मिली दुल्हन, जानें कौन है लड़की?

2 फीट के अजीम मंसूरी को आखिरकार मिली दुल्हन, जानें कौन है लड़की?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 10:51 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 10:53 am IST

दो फुट के 26 वर्षीय अजीम मंसुरी को आखिरकार शादी के लिए प्रस्ताव मिल गया है। अब आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी शादी होने वाली है।

2 फीट के अजीम मंसुरी को...- India TV Hindi
2 फीट के अजीम मंसुरी को आखिरकार मिली दुल्हन, जानें कौन है लड़की? Image Source : FACEBOOK- AZEEM MANSOORI

शामली (उत्तर प्रदेश): दो फुट के 26 वर्षीय अजीम मंसुरी को आखिरकार शादी के लिए प्रस्ताव मिल गया है। अब आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी शादी होने वाली है। पिछले महीने अजीम ने उस वक्त सूर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उनसे अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने का अनुरोध किया था। पुलिस को इस बात से बेहद हैरानी हुई थी, लेकिन उन्होंने अजीम की मदद करने का वादा किया था।

अजीम ने कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई की है और अब वह एक कॉस्मेटिक स्टोर चलाता है। अजीम का कहना था कि उनका कद छोटा होने की वजह से उन्हें अपने लिए जीवनसाथी मिलने में दिक्कत आ रही है। उनकी यह कहानी जैसे ही वायरल हुई उनके पास शादी के लिए प्रस्ताव आने लगे। इनमें से एक रिश्ता गाजियाबाद से आया, जिस पर मंसुरी ने दिलचस्पी ली। एक लड़की ने अजीम को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज कहा, "आप अकेले हैं, मैं भी अकेली हूं। मैं दिल्ली में रहती हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं।"

बता दें कि अजीम मंसूरी के लिए गाजियाबाद के साहिबाबाद से रिश्ता आया है। बताया जा रहा है कि लड़की की लंबाई भी काफी कम है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का नाम रेहना है और उसकी उम्र 25 साल है। रेहाना के पिता इकबाल ने बताया कि उन्होंने अजीम का वीडियो देखा जिसमें वह अपनी शादी के लिए गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से रेहाना के लिए रिश्ते ढूंढ रहे हैं लेकिन उसकी लंबाई कम है जिसके कारण वे काफी परेशान थे। लेकिन, अब उन्हें उम्मीद है कि रेहाना की शादी अजीम से हो जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि अजीम ने साल 2019 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने के लिए संपर्क किया था। अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी और फिर पुलिस से संपर्क कर उनकी 'समस्या' को सुलझाने के लिए गुहार लगाई।

छह भाई-बहनों में सबसे छोटे अजीम कैराना के रहने वाले हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत