1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आई युवती का पुलिस ने थाने में कराया निकाह

प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आई युवती का पुलिस ने थाने में कराया निकाह

 Reported By: IANS
 Published : Jul 17, 2021 12:15 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 12:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक प्रेमी युगल का थाना परिसर में ही रीति रिवाजों के साथ निकाह करा दिया।

प्रेमी के खिलाफ...- India TV Hindi
प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आई युवती का पुलिस ने थाने में कराया निकाह Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक प्रेमी युगल का थाना परिसर में ही रीति रिवाजों के साथ निकाह करा दिया। मामला बहराइच जिले में बौंडी थाने के तहत आने वाले रानीपुरवा गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार, शाहिद अली नामक युवक का गांव की ही एक युवती से बीते एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही समुदाय के थे फिर भी इनके परिवार वाले खास तौर पर लड़के के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे।

दोनों पक्ष आए दिन झगड़ते थे और कभी-कभी एक दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंच जाते थे। शुक्रवार को युवती अपने प्रेमी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई और वहीं दूसरा पक्ष भी लड़की के घर वालों की शिकायत लेकर थाने पहुंचा।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने दोनों परिवारों के बड़े-बुजुर्गों और गांव के संभ्रांत जनों को थाने बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों परिवारों में सुलह कराई और आनन-फानन में काजी बुलाए तथा शुक्रवार शाम को थाने में ही प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत