1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के दौरान मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के दौरान मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2018 10:08 am IST,  Updated : Jul 27, 2018 10:08 am IST

अधिकारियों का दावा है कि इस बार सावन में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के दौरान मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के दौरान मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा और इस दौरान उपद्रवों से निपटने के लिए सतर्क हो गई है। इस सिलसिले में सरकार ने तय किया है कि शनिवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मार्ग पर मांस व मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा तेज आवाज में डीजी बजाने पर भी रोक रहेगी।

अधिकारियों का दावा है कि इस बार सावन में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।

पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान आतंकियों के गड़बड़ी के अंदेशे को देखते हुए एटीएस के साथ-साथ स्टेट इंटेलीजेंस को भी अलर्ट किया गया है।

उप्र के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार के मुताबिक, "कांवड़ यात्रा के दौरान शराब व मांस की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। सर्वोच्च अदालत के निर्देश के अनुसार कम आवाज पर जरूर डीजे बजाया जा सकेगा लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन से पहले अनुमति लेनी होगी।"

इस बीच कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे ने भी स्टेशनों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ की पैनी नजर रहेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत