1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: बांदा में युवक ने जीभ काटकर देवी पर चढ़ाई, नवरात्रि में था उपवास

UP: बांदा में युवक ने जीभ काटकर देवी पर चढ़ाई, नवरात्रि में था उपवास

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 12:54 pm IST

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के भाटी गांव में चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी जीभ काटकर एक मंदिर में देवी को अर्पित कर दिया।

UP: बांदा में युवक ने जीभ...- India TV Hindi
UP: बांदा में युवक ने जीभ काटकर देवी पर चढ़ाई, नवरात्रि में था उपवास Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के भाटी गांव में चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी जीभ काटकर एक मंदिर में देवी को अर्पित कर दिया। बबेरू के एसएचओ जय श्याम शुक्ला ने कहा,"आत्माराम नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर पहुंचा और अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दिया।"

जीभ काटने की वजह से बहुत ज्यादा खून बहने लगा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। आत्माराम के पिता के अनुसार, उनका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर है। वह नवरात्रि में व्रत रखता है और कथित रूप से इस कृत्य को करने के लिए उसे गुमराह किया गया।

इस बीच, एक अन्य घटना में, एक 49 वर्षीय व्यक्ति ने हमीरपुर जिले के कुरारा इलाके में एक शिव मंदिर में बलि की रस्म के तहत खुद को मारने की कोशिश की। रुक्मणी मिश्रा ने शनिवार रात कोटेश्वर मंदिर में चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि यह अंधविश्वास का मामला मालूम पड़ता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत