1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा: इस्कॉन मंदिर से बांग्लादेशी बहरूपिया गिरफ्तार, सालों से कर रहा था साधु होने का ढोंग

मथुरा: इस्कॉन मंदिर से बांग्लादेशी बहरूपिया गिरफ्तार, सालों से कर रहा था साधु होने का ढोंग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2018 05:34 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 06:06 pm IST

वृंदावन में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। यहां इस्कॉन मंदिर में सालों से साधु का ढोंग करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

इस्कॉन मंदिर में...- India TV Hindi
इस्कॉन मंदिर में सालों से साधु का ढोंग करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार।

मथुरा: वृंदावन में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। यहां इस्कॉन मंदिर में सालों से साधु का ढोंगe करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया बांग्लादेशी नागरिक यहां साधु पवित्र दास के नाम से रह रहा था और पूजा-पाठ भी कराता था। पुलिस ने उसके पास से पासपोर्ट, आधार कार्ड समेत कई अन्य डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं।

दरअसल, LIU  को सूचना मिली थी कि वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में एक बांग्लादेशी साधु के रूप में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो बांग्लादेश के अनबरा थाना इलाके के छल हाट पाटनी गांव का रहने वाला फाल्गुन विकास है।

पुलिस ने फाल्गुन विकास के पास से पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, 2 बैंक पास बुक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कई सालों से यहां शरण लिए हुए था। आरोपी ने उज्जैन से फर्जी दस्तावेज बनवाए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत