Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के बाराबंकी में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत

यूपी के बाराबंकी में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 28, 2019 10:37 am IST, Updated : May 28, 2019 07:57 pm IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना रामनगर में स्थित रानीगंज में जहरीली शराब के पीने के चलते 14 लोगों की मौत हो गई है

Barabanki Hooch Tragedy: Bootleg liquor kills many in Raniganj | PTI Representational- India TV Hindi
Barabanki Hooch Tragedy: Bootleg liquor kills many in Raniganj | PTI Representational

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना रामनगर में स्थित रानीगंज में जहीरीली शराब का कहर टूटा है। जहरीली शराब के पीने के चलते 14 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 3 सगे भाई और उनके पिता हैं। मृतकों के घरवालों का दावा है कि इन सभी की मौत देसी शराब पीने की वजह से हुई है। लापरवाही के आरोप में रामनगर के सीओ और एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा राज्य के आबकारी विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरिक्षक सहित 10 लोगों को सस्पेंड किया है। 

सरकारी दुकान से खरीदी थी देशी शराब

बताया जा रहा है कि मृतकों ने शराब सरकारी दुकान से ही खरीदी थी। मरने वाले सगे भाइयों के नाम 35 वर्षीय रमेश, 28 वर्षीय मुकेश व 25 वर्षीय सोनू हैं। इनके पिता 50 वर्षीय छोटेलाल बाल्मीकि की भी मौत हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने रानीगंज में स्थित शराब की दुकान को सीज कराया है और विक्रेता की धरपकड़ में जुट गई है।

रामनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन गौतम के मुताबिक रानीगंज गांव और उसके आसपास के छोटे गांवों के कई लोगों ने सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात को शराब पी थी, उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इसी बीच उनमें से एक-एक कर 12 लोगों की मौत हो गई। गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने DM और SP को तुरंत मौके पर पहुंचने का और लोगों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव को भी इस मामले की जल्द से जल्द जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मरने वालों के परिवार जनों को 2 लाख रुपए  मुआवजा देने की घोषणा की है। 

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement