1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, जंगल में ले गया प्रेमी और फिर उतार दिया मौत के घाट

शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, जंगल में ले गया प्रेमी और फिर उतार दिया मौत के घाट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2019 07:52 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 07:52 pm IST

शादी का दबाव बना रही 19 वर्षीय प्रेमिका को घुमाने के बहाने ले जाकर हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

बिजनौर: शादी का दबाव बना रही 19 वर्षीय प्रेमिका को घुमाने के बहाने ले जाकर हत्या करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है। नजीबाबाद के सीओ महेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 सितम्बर को हिमालयन कालोनी निवासी सुरेश ने थाने में अपनी पुत्री के स्कूल से वापस न आने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ के अनुसार, इस मामले में कुछ सुराग मिलने पर आज पुलिस ने गांव मुंडका निवासी युवक योगेश को समीपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मीनाक्षी की हत्या कर चुका है। महेश कुमार के अनुसार, योगेश ने पुलिस को बताया कि मीनाक्षी से वह प्यार करता था लेकिन मीनाक्षी शादी का दबाव बना रही थी।

उन्होंने बताया कि योगेश के अनुसार, वह 19 सितम्बर को मीनाक्षी को कोटद्दार से आगे दुगड्डा मार्ग पर देवी के मंदिर ले गया और दर्शन करने के बाद नदी के किनारे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर पहचान छिपाने के लिए योगेश ने मीनाक्षी का चेहरा पत्थर मारकर विकृत कर दिया और घर चला गया। पुलिस ने योगेश की निशानदेही पर मीनाक्षी का शव दुगड्डा मार्ग पर जंगल से बरामद किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत