1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रवासियों को लेकर एक्टिव बिजनौर पुलिस, नजीबाबाद CO प्रवीन कुमार ने चलाया रेलवे ट्रैक सर्च अभियान

प्रवासियों को लेकर एक्टिव बिजनौर पुलिस, नजीबाबाद CO प्रवीन कुमार ने चलाया रेलवे ट्रैक सर्च अभियान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 11:21 pm IST,  Updated : May 17, 2020 11:21 pm IST

बिजनौर में सड़क मार्ग और रेलवे ट्रैक से आने वाले प्रवासियों को लेकर पुलिस बहुत संजीदगी से काम कर रही है।

प्रवासियों को लेकर एक्टिव बिजनौर पुलिस, नजीबाबाद CO प्रवीन कुमार ने चलाया रेलवे ट्रैक सर्च अभियान- India TV Hindi
प्रवासियों को लेकर एक्टिव बिजनौर पुलिस, नजीबाबाद CO प्रवीन कुमार ने चलाया रेलवे ट्रैक सर्च अभियान

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): जिला बिजनौर में सड़क मार्ग और रेलवे ट्रैक से आने वाले प्रवासियों को लेकर पुलिस बहुत संजीदगी से काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी के आदेश पर पुलिस ऐसे प्रवासियों तक पहुंचकर उन्हें क्वारंटाइन कर रही है। इसी कड़ी में यहां के नजीबाबाद क्षेत्र के CO प्रवीन कुमार और कोतवाल संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ जाफरा पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया।

CO प्रवीन कुमार  ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ मजदूर जाफरा में रेलवे ट्रेक से आ रहे हैं। हम उन्हें रोकने के उद्देश्य नहीं आए। मजदूर मिलेंगे तो उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। इसलिए पुलिस 24 घंटे शिफ्ट वाइज तैनात है। उन्होंने बताया की 17 मई से 24 मई तक पुलिस लगातार रेलवे ट्रैक की निगरानी पर रहेगी।

दरअसल, औरैया सहित कई जगह हुए हादसों में हुई मजदूरों की मौत के बाद सरकार द्वारा नई गाइडलाइन्स जारी करने पर बिजनौर पुलिस अलर्ट पर है और उनका पूरी तरह से पालन कर रही है।

पुलिस ने ट्रक में मिले सभी मजदूरों को क्वारंटाइन के लिए भेजा।
Image Source : INDIATVपुलिस ने ट्रक में मिले सभी मजदूरों को क्वारंटाइन के लिए भेजा।

ऐसे ही सर्च अभियान में मंडावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सहारनपुर जिले से आ रहे मजदूरों से भरे ट्रक को रोका और कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक में मिले सभी मजदूरों को क्वारंटाइन के लिए भेज दिया। पुलिस ने यह ट्रक मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला बॉर्डर पर रोका था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत