1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का निर्विरोध निर्वाचित, राज्यसभा चुनाव के लिए उनके सामने किसी ने नहीं भरा नामांकन

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का निर्विरोध निर्वाचित, राज्यसभा चुनाव के लिए उनके सामने किसी ने नहीं भरा नामांकन

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2019 05:37 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 05:37 pm IST

पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और आज नाम वापसी की अंतिम समयसीमा थी। यह समयसीमा समाप्त होने के बाद शेखर के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गयी।

BJP Candidate Neeraj Shekhar elected unopposed for Rajya Sabha from Uttar Pradesh- India TV Hindi
BJP Candidate Neeraj Shekhar elected unopposed for Rajya Sabha from Uttar Pradesh Image Source : NEERAJ SHEKHAR

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने कहा, ''आज सोमवार नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया ।'' उल्लेखनीय है कि राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया था क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया था।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और आज नाम वापसी की अंतिम समयसीमा थी। यह समयसीमा समाप्त होने के बाद शेखर के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गयी। सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने पिछले दिनों राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

नीरज शेखर के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया गया । उपचुनाव में भाजपा ने नीरज शेखर को ही उम्मीदवार बनाया। उन्होंने 14 अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत