1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भाजपा ने यूपी की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान

भाजपा ने यूपी की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 07:11 pm IST

भाजपा ने नौगावन सादत से संगीता चौहान, बुलंदशहर से उषा सिरोगी, टूंडला से प्रेमपाल धनगर, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान और मल्हानी से मनोज सिंह का नाम शामिल है।

BJP candidates for Bye-Election uttar pradesh karnataka nagaland । भाजपा ने यूपी की 6 सीटों पर उपचुन- India TV Hindi
BJP candidates for Bye-Election uttar pradesh karnataka nagaland । भाजपा ने यूपी की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान Image Source : PTI

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए 6 और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन प्रत्याशियों के नाम पर स्वीकृति दी है उनमें नौगावन सादत से संगीता चौहान, बुलंदशहर से उषा सिरोगी, टूंडला से प्रेमपाल धनगर, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, घाटमपुर से उपेंद्र पासवान और मल्हानी से मनोज सिंह का नाम शामिल है।

नागालैंड और कर्नाटक के प्रत्याशियों का भी किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी की यूपी की 6 सीटों के अलावा नागालैंड की एक सीट और कर्नाटक की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है। नागालैंड की पुंगरो-किफिरे सीट पर लिरिमांग संगतम जबकि कर्नाकट की सीरा सीट से राजेश गौड़ा और राजाराजेश्वरीनगर सीट से मुनीरत्न को प्रत्याशी बनाया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत