1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP के बीजेपी विधायक बोले- ‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं’

UP के बीजेपी विधायक बोले- ‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं’

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2020 07:20 am IST,  Updated : Oct 04, 2020 07:20 am IST

हाथरस की घटना की पृष्ठभूमि में बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को चांदपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘संस्कार से बलात्कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं।’’

BJP MLA Surendra Singh- India TV Hindi
UP के बीजेपी विधायक बोले- ‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं’ Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ/बलिया: हाथरस की घटना की पृष्ठभूमि में बलिया के भाजपा विधायक के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को चांदपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘संस्‍कार से बलात्‍कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं।’’ सिंह के इस बयान की कांग्रेस ने निंदा की है।

उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देर रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ''भाजपा और आरएसएस की ऐसी घटिया सोच के चलते ही उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित स्‍थान बन चुका है। बलात्‍कारी मानसिकता को बल देने वाले ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्‍कार होना चाहिए।’’

विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा, ''माता-पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखायें। हाथरस में दुष्कर्म नहीं हुआ था, इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई है।’’ 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत