1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ और ही है : अखिलेश यादव

भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ और ही है : अखिलेश यादव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2017 11:29 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 11:30 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। अखिलेश ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से एक दिन पूर्व कहा कि भाजपा कभी भी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती है।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav Image Source : PTI

आगरा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। अखिलेश ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से एक दिन पूर्व कहा कि भाजपा कभी भी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती है। वो कहती कुछ है और करती कुछ और ही है। अखिलेश ने बधुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा ने चुनावों के दौरान कहा था कि 2022 तक वह किसानों की आय दोगुनी कर देगी, लेकिन आज कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है।" 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि तीन साल में किसानों के लिए तैयार किए गए रोडमैप की जानकारी केंद्र सरकार जनता को उपल्ब्ध कराए और बताए कि भाजपा ने इस मामले में किसानों को कितनी राहत पहुंचाई है? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मोदी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। सपा जानती है कि किसानों की समस्या सबसे बड़ी है। हम आलू की खेती करने वाले किसानों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देंगे।"

अखिलेश ने नोटबंदी को लेकर भी मोदी के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश के व्यापारियों का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा जबकि कई लोगों के रोजगार छीने गए। अखिलेश ने राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में कहा कि देश में जो मौजूदा हालात हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता उन पर विचार करेंगे और एक राजनीतिक प्रस्ताव बनाया जाएगा। सपा इन प्रस्तावों पर काम करेगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत