1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को बतायीं योगी सरकार की नीतियां

BJP ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को बतायीं योगी सरकार की नीतियां

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2017 07:09 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 08:01 pm IST

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया गया।

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश मुख्यालय पर अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और योजनाओं से अवगत कराया गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक से अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात की और योगी की नीतियों और योजनाओं को लेकर विश्व क्षितिज में उठी जिज्ञासाओं को लेकर चर्चा की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पाठक से अमेरिकी दूतावास के नार्थ इण्डियन कोआर्डिनेटर ब्रान्डेन यंग एवं अमेरिकी दूतावास के सांस्कृतिक मामलों के विशेषग्य रोबिन बंसल ने योगी सरकार के फैसलों पर चर्चा की। अमेरिकी अधिकारियों ने एंटी रोमियो स्क्वायड, अवैध पशु वधशाला, महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, रोजगार, विकास और योगी सरकार के आगामी कार्यों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें

ब्रान्डेन यंग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैंने कई लड़कियों से महिला सुरक्षा पर बात की और लड़कियों ने बताया कि अब प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बना है। पाठक ने अमेरिकी अधिकारियों को योगी सरकार की कार्ययोजना बताते हुए कहा कि योगी सरकार बहुमत से बनी है लेकिन चलेगी सर्वमत से। पुलिस पर बना हुआ राजनीतिक दबाव समाप्त कर उसी पुलिस द्वारा सुरक्षा का वातावरण निर्मित हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को आत्मसात कर काम कर रही है। प्रदेश को विकास, उद्योग, शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना योगी सरकार का एजेण्डा है। सबसे बड़ी चुनौती वातावरण निर्माण की है, योगी सरकार सबसे पहले भयमु, अपराधमु वातावरण निर्माण के काम में जुटी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत