1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका! इस नेता ने छोड़ी पार्टी, हो सकता है बड़ा नुकसान

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका! इस नेता ने छोड़ी पार्टी, हो सकता है बड़ा नुकसान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2021 11:48 am IST,  Updated : Jun 30, 2021 11:48 am IST

निषाद ने भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, "केंद्र की सरकार (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली) में पिछड़े और दलितों का दमन हो रहा है।’’

BJP Yuva Morcha leader leaves Kunwar Singh Nishad leaves party before Uttar Pradesh Elections यूपी च- India TV Hindi
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका! इस नेता ने छोड़ी पार्टी Image Source : FACEBOOK.COM/KUNWARSINGH.NISHAD

मथुरा. उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने मंगलवार को सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन की पंचायत में पार्टी छोड़ने की घोषणा की।

इस पंचायत में मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिलों के निषाद, कश्यप और मल्लाह समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। निषाद ने भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, "केंद्र की सरकार (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली) में पिछड़े और दलितों का दमन हो रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार पूंजीवाद और नौकरशाही की गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पूर्व और बाद में भी निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में सम्मिलित कराने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर गए हैं। (input- bhasha)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत