1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती को तगड़ा झटका: BSP के बड़े नेताओं ने समर्थकों सहित थामा भाजपा का दामन

मायावती को तगड़ा झटका: BSP के बड़े नेताओं ने समर्थकों सहित थामा भाजपा का दामन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2017 05:07 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 05:15 pm IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा से दो बार शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे नीरज मोर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनके साथ 101 अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली

bjp leaders- India TV Hindi
bjp leaders

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष ने आज बसपा के तीन पूर्व विधायकों के साथ एक जिला पंचायत अध्यक्ष सहित दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सामाजिक जीवन में अच्छा कार्य करने वाले लोगों जिन्होंने अपनी सक्रियता से समाज में अपना स्थान बनाया तथा जिनकी छवि साफ सुथरी है। भाजपा नेतृत्व व संगठन को मजबूत करने के प्रति संकल्प व्यक्त करते है। पार्टी उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में शामिल कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा से दो बार शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे नीरज मोर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनके साथ 101 अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

इसके अलावा इलाहाबाद यमुनापार विधानसभा सीट के पूर्व बसपा विधायक दीपक पटेल और उनकी माता केसरी देवी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केसरी देवी चार बार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इलाहाबाद से रही है। इसके साथ ही इलाहाबाद से पूर्व विधायक गुरू प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा बसपा लखनऊ इकाई के 14 पदधिकरियों ने भी पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत