1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

बुलंदशहर: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 10:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है।

बुलंदशहर: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार- India TV Hindi
बुलंदशहर: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी के अनुसार शनिवार को इस मामले में जिले की साइबर इकाई द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद आरोपी सलीम खान को कोतवाली देहात पुलिस की एक टीम ने पकड़ लिया।

कोतवाली देहात के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘आरोपी ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उसने प्रधानमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कई लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस आपत्तिजनक सामग्री के बारे में बताया, जिसके बाद कार्रवाई की गयी।’’

शर्मा के अनुसार, आरोपी स्थानीय निवासी है और पढ़ा-लिखा है लेकिन उसके कामकाज के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ सामने नहीं आया है। शर्मा के मुताबिक, खान पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत