1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुंदेलखंड: Lockdown के चलते फसल कटाई के लिए मजदूर न मिलने पर किसान ने लगाई फांसी!

बुंदेलखंड: Lockdown के चलते फसल कटाई के लिए मजदूर न मिलने पर किसान ने लगाई फांसी!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2020 09:08 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 09:09 pm IST

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में शनिवार सुबह फसल कटाई के लिए मजदूर न मिलने पर एक किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

बांदा (उप्र): उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में शनिवार सुबह फसल कटाई के लिए मजदूर न मिलने पर एक किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया, जारी गांव में रामभवन शुक्ला उर्फ लाला (52) का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका पाया गया है। घर वालों की सूचना पर शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृत किसान के परिजनों ने बताया कि खेत में खड़ी गेहूं की फसल पक गई है, और पिछले दो दिनों से फसल कटाई के लिए शुक्ला मजदूरों की तलाश कर रहे थे। आज सुबह भी मजदूरों की तलाश में वह घर से गए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मजदूर ढूंढ़े नहीं मिल रहे, जिसके चलते शायद उन्होंने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत