1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में सुबह-सुबह सड़क हादसा, महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस पलटी

नोएडा में सुबह-सुबह सड़क हादसा, महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस पलटी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2021 08:39 am IST,  Updated : Sep 18, 2021 04:30 pm IST

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस आज सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी। तिलपता गोल चक्कर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

bus accident in noida surajpur greater noida नोएडा में सुबह-सुबह सड़क हादसा, महिला कर्मचारियों को ले- India TV Hindi
नोएडा में सुबह-सुबह सड़क हादसा, महिला कर्मचारियों को लेकर जा रही बस पलटी (Representational Image) Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/DAILYWORLDCHD

नोएडा. देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारी सवार थीं। इस घटना में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कई महिलाओं को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस आज सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी। तिलपता गोल चक्कर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में, बस में सवार 20 वर्षीय युवती टीना की मौत हो गई जबकि ममता, रितु, काजल और सपना सहित कई महिलाएं घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार है और बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत