1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आर्थिक नुकसान से परेशान व्यापारी ने बीवी बच्चों को मारा, फिर कर ली आत्महत्या

आर्थिक नुकसान से परेशान व्यापारी ने बीवी बच्चों को मारा, फिर कर ली आत्महत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 02:54 pm IST

व्यापार में घाटे से परेशान एक व्यापारी ने शुक्रवार को बीवी बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

suicide- India TV Hindi
suicide

वाराणसी। व्यापार में घाटे से परेशान एक व्यापारी ने शुक्रवार को बीवी बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आज यहां बताया कि आदमपुर के नचनी कुंआ (मुकीमगंज) में दो बच्चों के साथ पति पत्नी ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली। 

मरने से पहले व्यापारी चेतन तुलस्यान ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित जान देने जा रहा है। जब तक पुलिस पहुंची, चारों की मौत हो चुकी थी। चौधरी के अनुसार नचनी कुंआ निवासी चेतन तुलस्यान ने डायल 112 पर सूचना दी कि वह लोग आत्महत्या करने जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चेतन के बारे में पूछा तो उसके पिता ने बताया कि वह ऊपर के कमरे में सो रहा है। 

पुलिस जब ऊपर पहुंची तो एक कमरे में बिस्तर पर बच्चों के शव पड़े थे वहीं दूसरे कमरे में बिस्तर पर पत्नी की लाश और पति का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आईजी, जोन, विजय सिंह मीणा और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। एसपी ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में आर्थिक समस्या के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत