1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CAA को लेकर लखनऊ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हिंसा करने वालों के शहर में लगाए होर्डिंग्स

CAA को लेकर लखनऊ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हिंसा करने वालों के शहर में लगाए होर्डिंग्स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 11:11 pm IST

लखनऊ जिला प्रशासन शहर के के प्रमुख चौराहों पर उपद्रवियों के होर्डिग्स लगाए हैं। इन होर्डिंग में चिन्हित 57 लोगों के नाम पते उजागर किए गए हैं। होर्डिंग्स में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, उनके खिलाफ 1 करोड़ 55 लाख 62 हज़ार 537 रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया जा चुका है। 

Lucknow- India TV Hindi
Lucknow जिला प्रशासन ने पूरे शहर में लगाए उपद्रवियों के होर्डिंग्स Image Source : INDIA TV

लखनऊ। CAA के खिलाफ देश में अभी तक विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। कई जगहों पर इस कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जिसके खिलाफ योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की थी। योगी सरकार की ये कार्रवाई अभी भी जारी है। सूबे की राजधानी लखनऊ में अब जिला प्रशासन ने दिसंबर 2019 में हिंसा करने वाले लोगों की शहर भर में होर्डिंग्स लगाए हैं।

Lucknow
Image Source : INDIA TVLucknow जिला प्रशासन ने पूरे शहर में लगाए उपद्रवियों के होर्डिंग्स

लखनऊ जिला प्रशासन शहर के के प्रमुख चौराहों पर उपद्रवियों के होर्डिग्स लगाए हैं। इन होर्डिंग में चिन्हित 57 लोगों के नाम पते उजागर किए गए हैं। होर्डिंग्स में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, उनके खिलाफ 1 करोड़ 55 लाख 62 हज़ार 537 रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया जा चुका है। लखनऊ के जिलाधिकारी के बयान के अनुसार अगर तयशुदा वक्त पर रिकवरी का पैसा नहीं चुकाया तो कुर्की की कार्यवाही होगी।

Lucknow
Image Source : INDIA TVLucknow जिला प्रशासन ने पूरे शहर में लगाए उपद्रवियों के होर्डिंग्स

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत