1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के कई शहरों में उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर की गई पत्थरबाजी, फूंके वाहन, देखिए वीडियो

यूपी के कई शहरों में उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर की गई पत्थरबाजी, फूंके वाहन, देखिए वीडियो

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 05:03 pm IST

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लोग मस्जिदों में नमाज के बाद सड़कों पर आ गये।

caa protst- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर में हालात बेकाबू Image Source : ANI

नई दिल्ली। जुम्मे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसा और आगजनी देखने को मिली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर न सिर्फ पत्थरबाजी की बल्कि कई वाहनों को भी आग लगा दी। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से लेकर राजधानी लखनऊ और पूर्वी यूपी के प्रमुख शहर गोरखपुर और बहराइच तक जमकर हिंसा हुई। पुलिस को हालात काबू में करने के लिए कई जगह लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

गोरखपुर में कई इलाकों में तनाव

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को नगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लोग मस्जिदों में नमाज के बाद सड़कों पर आ गये। घंटाघर, शाहमारूफ चौक, नक्खास, खूनीपुर और इस्माइलपुर सहित कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है। खूनीपुर थानाक्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया के सामने पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। नक्खास में पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

बुलंदशहर में फूंकी जिप्सी, इंटरनेट बंद

बुलंदशहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। यहां उग्र प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ पुलिस पर पत्थराव किया बल्कि पुलिस के वाहनों को भी आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा।

 मेरठ में भी पुलिस पर पत्थरबाजी

पश्चिमी यूपी के मेरठ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस देखने को मिली। पुलिस ने यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी, बावजूद इसके नमाज के बाद लोग नारेबाजी करने लगे और कुछ ही देर में पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत