1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह बयान पर जावड़ेकर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह बयान पर जावड़ेकर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2019 02:48 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 02:48 pm IST

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और उनके उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने सीएए पर संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह कराने की बात कही थी।

संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह बयान पर जावड़ेकर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना- India TV Hindi
संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह बयान पर जावड़ेकर ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और उनके उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने सीएए पर संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह कराने की बात कही थी। जावड़ेकर ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "ताज्जुब होता है ममता बनर्जी पर। वह रिफरेंडम की बात कर रही हैं। यह 130 करोड़ जनता और देश का अपमान है। संसद का अपमान है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए।"

Related Stories

गौरतलब है कि गुरुवार को ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून के विरोध में कोलकाता में आयोजित एक रैली में केंद्र को आगाह किया था कि वह इस कानून पर संयुक्त राष्ट्र से जनमत संग्रह कराए। जावड़ेकर ने इसके साथ ही लोगों से अपील की कि वे सीएए को लेकर गुमराह न हों और हिंसा न करें।

जावड़ेकर ने कहा, "नागरिकता सशोधन कानून पर कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। विषय एकदम सीधा है। यह पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना झेलकर आए लोगों के लिए है, घुसपैठियों के लिए नहीं है। ऐसा ही कानून 2003 में हुआ था। मनमोहन सिंह के समय यह कानून 2004 और 2005 में भी चालू रहा। यह पहली बार नहीं आया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत