1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कैंसर का पता चलते हीं पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, गुस्से में पति ने कर दी हत्या

कैंसर का पता चलते हीं पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, गुस्से में पति ने कर दी हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Jul 15, 2018 03:27 pm IST

कैंसर पीड़ित पति ने कथित रूप से शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी ।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कैंसर पीड़ित पति ने कथित रूप से शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी । पुलिस ने रविवार को हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया । नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को छिजारसी गांव निवासी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और इसके बाद से आरोपी पति अजय उर्फ महेश फरार चल रहा था। 

उन्होंने बताया कि थाना फेस तीन पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है। बीमारी के चलते ही पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाती थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसी वजह से उसने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत