1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में कार में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में कार में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 01:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के पोरा जिरौली मार्ग पर शादी से लौट रहे लोगों की कार में आग लग गयी। इस हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

car fire (file Image) - India TV Hindi
car fire (file Image) 

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस जिले के पोरा जिरौली मार्ग पर शादी से लौट रहे लोगों की कार में आग लग गयी। इस हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं । 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात्रि साढ़े बारह बजे के करीब विवाह समारोह में भाग लेकर परिवार घर लौट रहा था। पोरा जिरौली मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास अचानक कार बंद हो गयी और सड़क पर झटका लगते ही कार पलट गयी। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। इस हादसे में मोहित (उम्र 24), प्रतीक्षा(उम्र 19) शशिबाला(उम्र 55) और मुस्कान (एक वर्ष) की मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने गंभीर रूप से जले विचित्र लाल एवं उनके पुत्र रोहित को अस्पताल पहुंचाया । जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हाथरस पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि घटना हाथरस ज़िले के पोरा गांव की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत