1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सिविल मामलों में रात में रेड नहीं डालेगी पुलिस: योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

सिविल मामलों में रात में रेड नहीं डालेगी पुलिस: योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 06:29 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य पुलिस को सिविल मामलों में रात में रेड नहीं डालने के निर्देश जारी किए है।

Yogi Adityanath (File Pic)- India TV Hindi
Yogi Adityanath (File Pic)

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य पुलिस को सिविल मामलों में रात में रेड नहीं डालने के निर्देश जारी किए है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिए जाने के बाद पुलिस जघन्य अपराध के अभियुक्त के अलावा अन्य सामान्य अपराध के अभियुक्तों के खिलाफ रात में कार्रवाई या वारंट जारी नहीं करेगी। 

प्रवक्ता के मुताबिक आशियाना थाना क्षेत्र में सिविल मामले में वारंट लेकर कराने गए पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राजधानी के एसपी (उत्तरी) अनुराग वत्स को सम्पूर्ण मामले की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल बीते रविवार की देर रात पुलिस आशियाना निवासी अरविन्द सिंह के घर पहुंची। सिंह की बेटी का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद उसने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी, पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायत की। 

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही द्वारा युवती को डंडा मारे जाने की घटना को भी गम्भीरता से लिया। उन्होंने घटना से सम्बन्धित दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए, जिसके बाद सिपा​हियों को निलंबित कर दिया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एएसपी (लखनउ) चक्रेश मिश्र इस प्रकरण की जांच करेंगे। गोमती नगर के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने मंगलवार शाम को चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक को डंडा मारा जो युवक के पीछे बैठी युवती की नाक पर लग गया। उसकी नाक टूट गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी थी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत