1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुजफ्फरनगर में युवक ने किया बच्चे से दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर में युवक ने किया बच्चे से दुष्कर्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2020 10:51 am IST,  Updated : Feb 10, 2020 10:51 am IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बच्चे के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

child raped in Muzaffarnagar- India TV Hindi
child raped in Muzaffarnagar

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बच्चे के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना भोपा पुलिस थाने के अंतर्गत रविवार को हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी 10 वर्षीय एक बच्चे को बहला-फुसला कर खेत में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। बच्चे ने घर आकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी फिलहाल फरार है। उन्होंने बताया कि बच्चे को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत