1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election: सीएम अखिलेश यादव पूर्वाचल में करेंगे 8 जनसभाएं

UP Election: सीएम अखिलेश यादव पूर्वाचल में करेंगे 8 जनसभाएं

 Written By: IANS
 Published : Feb 24, 2017 10:16 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 10:16 pm IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पूर्वाचल के सिद्धार्थनगर, बस्ती एवं संतकबीरनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश सिद्धार्थनगर में 3 बस्ती में 2 और संतकबीरनगर में 3 जनसभाएं करेंगे।

Akhilesh yadav- India TV Hindi
Akhilesh yadav Image Source : PTI

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को पूर्वाचल के सिद्धार्थनगर, बस्ती एवं संतकबीरनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश सिद्धार्थनगर में 3 बस्ती में 2 और संतकबीरनगर में 3 जनसभाएं करेंगे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश सबसे पहले 11 बजे सिद्धार्थनगर के बाद इटवा विधानसभा में जनसभा करेंगे। इसके बाद संत कबीरनगर की मेंहदावल, खलीलाबाद विधानसभा एवं घनघटा विधानसभा में चुनावी सभा करेंगे। 

इसके बाद वे बस्ती की सदर विधानसभा, कप्तानगंज, रूदौली एवं हरैया विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करने के बाद महादेवा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत