1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गोरखपुर में बच्चों की मौत पर माफी मांगें CM योगी, जिम्मेदार मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस

गोरखपुर में बच्चों की मौत पर माफी मांगें CM योगी, जिम्मेदार मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2017 05:48 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 05:48 pm IST

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 60 से भी अधिक बच्चों की मौत को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगने को कहा।

Gulam nabi Azad- India TV Hindi
Gulam nabi Azad

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 60 से भी अधिक बच्चों की मौत को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगने को कहा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गोरखपुर में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का दौरा किया और पिछले पांच दिनों में एंसेफलाइटिस और कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण मरने वाले 63 बच्चों के परिजनों से मुलाकात की।

नेताओं ने अस्पताल के बाल चिकित्सा वॉर्ड का भी दौरा किया। आजाद ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह त्रासदी राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की लापरवाही से हुई है। उन्होंने साथ ही आदित्यनाथ से भी माफी मांगने को कहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा और चिकित्सा शिक्षा के लिए जिम्मेदार दोनों मंत्रियों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "इन लापरवाह लोगों को पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत