1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आज औरैया और इटावा में CM योगी का दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात

आज औरैया और इटावा में CM योगी का दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 06, 2021 10:37 pm IST

औरैया में सीएम योगी मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के साथ कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे फिर तिरंगा स्टेडियम में रैली करेंगे। इसके बाद वह इटावा जाएंगे जहां जिला जेल का उद्घाटन करने के बाद नुमाइश ग्राउंड में रैली करेंगे।

yogi adityanath- India TV Hindi
आज औरैया और इटावा का दौरा करेंगे CM योगी, देंगे करोड़ों की सौगात Image Source : PTI (FILE PHOTO)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे चुनावी मोड में हैं और तूफानी दौरे कर रहे हैं। आज भी सीएम योगी औरैया और इटावा के दौरे पर हैं। औरैया में वह मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के साथ कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे फिर तिरंगा स्टेडियम में रैली करेंगे। इसके बाद योगी इटावा जाएंगे जहां जिला जेल का उद्घाटन करने के बाद नुमाइश ग्राउंड में रैली करेंगे। सीएम आज दोपहर डेढ़ बजे पुलिस लाइन पर बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से छठे सेंट्रल जेल का उद्घाटन करेंगे। ये अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, इसकी नींव 2015 में सपा सरकार के दौरान रखी गई थी।

 

Latest Uttar Pradesh News

Yogi Adityanath LIVE Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 1:17 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    यूपी में विकास कार्य तेजी से चल रहा है, किसानों को लेकर सरकार संवेदनशील है। किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा दिया गया- सीएम योगी

  • 1:17 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    सीएम योगी ने औरेया में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत