1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र में मिलेंगे पीड़ित परिवारों से

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र में मिलेंगे पीड़ित परिवारों से

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2019 11:59 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 11:59 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र जिले का दौरा कर हत्याकांड के पीडित परिवार वालों से मिलेंगे । यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने दी। 

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र जिले का दौरा कर हत्याकांड के पीडित परिवार वालों से मिलेंगे । यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सोनभद्र की घोरावल तहसील स्थित उम्भा—सपही गांव पहुंचकर सुबह 11.45 बजे मृतकों के परिजनों से भेंट करेंगे। 

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और दोपहर में जिला कलेक्ट्रेट में वह प्रेस को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि ग्राम प्रधान यज्ञदत्त के समर्थकों और गोंड आदिवासियों के बीच घोरावल तहसील में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को हुए संघर्ष में दस लोगों की हत्या कर दी गयी थी जबकि 28 अन्य जख्मी हो गये थे । 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत