1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विधानसभा में बोले सीएम योगी, 'यूपी में भयमुक्त शासन स्थापित करेंगे'

विधानसभा में बोले सीएम योगी, 'यूपी में भयमुक्त शासन स्थापित करेंगे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2017 04:29 pm IST,  Updated : May 19, 2017 04:29 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दोहराया है कि वे यूपी में भयमुक्त शासन की स्थापना करेंगे और अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं रहेगी।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दोहराया है कि वे यूपी में भयमुक्त शासन की स्थापना करेंगे और अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में बोल रहे थे। 

आज योगी सरकार के दो महीने पूरे हो गए हैं। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात पर उठ रहे सवालों के संदर्भ में सीएम ने कहा कि सरकार अपराधियों से पूरी निर्रममता से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अपराध के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है और उनकी सरकार प्रदेश में भयमुक्त शासन देने में कामयाब होगी।

आपको बता दें कि मथुरा में सरेआम दो व्यापारियों की हत्या के बाद से लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी है। मथुरा में प्रदेश के मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा के पास भी लोगों ने पुलिस के रवैये और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। आए दिन हो रही अपराध की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत