1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोटा से वापस आए छात्र-छात्राओं से कल संवाद कर उनका हाल-चाल लेंगे CM योगी

कोटा से वापस आए छात्र-छात्राओं से कल संवाद कर उनका हाल-चाल लेंगे CM योगी

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Apr 27, 2020 10:40 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 10:40 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 28 अप्रैल को कोटा (राजस्थान) से वापस आए प्रदेश के छात्र-छात्राओं से शाम करीब साढ़े 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद स्थापित कर उनका हाल-चाल लेंगे।

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 28 अप्रैल को कोटा (राजस्थान) से वापस आए प्रदेश के छात्र-छात्राओं से शाम करीब साढ़े 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद स्थापित कर उनका हाल-चाल लेंगे। यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इन विद्यार्थियों से होम क्वांरटीन का पूरी तरह पालन करने, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के माध्यम से भविष्य को उज्जवल बनाने के संबंध में सामान्य चर्चा करेंगे।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत