1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अमित शाह के आगमन से एक दिन पहले कांग्रेस नेता ने किया BJP का दामन थामने का फैसला

अमित शाह के आगमन से एक दिन पहले कांग्रेस नेता ने किया BJP का दामन थामने का फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2017 06:07 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 06:07 pm IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के आगमन से एक दिन पहले कांग्रेस के एक स्थानीय नेता जंग बहादुर सिंह ने आज भाजपा में जाने का फैसला कर लिया।

bjp- India TV Hindi
bjp

अमेठी (उप्र): उत्तर प्रदेश के अमेठी में कल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के आगमन से एक दिन पहले कांग्रेस के एक स्थानीय नेता जंग बहादुर सिंह ने आज भाजपा में जाने का फैसला कर लिया।

जंग बहादुर सिंह ने कहा, कांग्रेस की नीतियों से दुखी होकर और भाजपा की विकासपरक नीतियो से उत्साहित होकर मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। सिंह 2003 से 2007 तक बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

जुलाई में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश की राजधानी लखनऊ आगमन के समय समाजवादी पार्टी के बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह तथा बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया था तथा बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

राहुल गांधी के इस बयान पर कि जो मोदी सरकार अभी तक नहीं कर पायी है वह कांग्रेस छह माह में करके दिखा देगी इस पर सिंह ने कहा, यह बयान हास्यास्पद है। साठ साल तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही तब उसने क्यों कुछ नहीं किया। आज वह एक विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है।

सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 2004 से 2014 तक सत्ता में रही लेकिन उसने अमेठी के विकास के लिए कुछ नहीं किया। इसी कारण अमेठी की सड़कों की स्थिति इतनी खराब है। एक तरफ तो कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है, दूसरी ओर स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद भी विकास के कामों में दिलचस्पी दिखा रही है तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रही है। इसी वजह से वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत