1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1412 हुई, 10 जिले संक्रमण मुक्त

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1412 हुई, 10 जिले संक्रमण मुक्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 04:44 pm IST

उत्तर प्रदेश में इस कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1412 मामले अबतक सामने आ चुके हैं और कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1412 हुई, 10 जिले संक्रमण मुक्त- India TV Hindi
Coronavirus: उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1412 हुई, 10 जिले संक्रमण मुक्त Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1412 मामले अबतक सामने आ चुके हैं और कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1226 है जबकि 165 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि राज्य के 10 जिले संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अबतक संक्रमण के कुल 1412 मामले सामने आए हैं और कुल 21 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कुल 53 जिलों में संक्रमण के मामले आए हैं वहीं 10 जिले संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिन 10 जिलों को संक्रमण से मुक्त कराया गया है उनमें पीलीभीत, लखीमपुरखीरी ,हाथरस ,बरेली, प्रयागराज ,महाराजगंज ,शाहजहांपुर, बाराबंकी, हरदोई और कौशांबी शामिल हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत