1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: UP में 24 घंटे में 933 नए मामले, 24 लोगों की मौत

Coronavirus: UP में 24 घंटे में 933 नए मामले, 24 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 04:06 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 933 नए पॉजिटिव मामले सामने आए जबकि  लगभग 348 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 

Coronavirus: UP में 24 घंटे में 933 नए मामले, 24 लोगों की मौत- India TV Hindi
Coronavirus: UP में 24 घंटे में 933 नए मामले, 24 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 933 नए पॉजिटिव मामले सामने आए जबकि  लगभग 348 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं प्रदेश में 24 घंटों में 24 मौतें रिपोर्ट की गईं। राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 8718 हो गई जबकि इस वायरस के संक्रमण से अबतक 19109 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 809 हो गई है। यह जानकारी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 25918 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8,87,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत