1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा में Covid-19 के 23 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 700 के पार

आगरा में Covid-19 के 23 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 700 के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 09, 2020 07:11 pm IST,  Updated : May 09, 2020 11:17 pm IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोविड-19 के 23 नए मामले आने के साथ जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 701 हो गई है।

Coronavirus Case Crosses 700 in Agra- India TV Hindi
Coronavirus Case Crosses 700 in Agra Image Source : PTI

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कोविड-19 के 23 नए मामले आने के साथ जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 701 हो गई है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आगरा में शुक्रवार यानी आठ मई को कोरोना वायरस के 23 नये मामले सामने आए हैं। इन संक्रमितों को अलग-अलग पृथक वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

जिला प्रशासन के मुताबिक आगरा में धूलिया गंज क्षेत्र के पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एसएन के एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एसएन के ही एक और कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। कर्मचारी को हिंदुस्तान कॉलेज के पृथकवास वार्ड में भर्ती किया गया है। छीपीटोला निवासी गर्भवती महिला ने डिलीवरी से पहले जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

आवास विकास कॉलोनी, रावली क्षेत्र के दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन के मुताबिक आगरा में 303 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल में छुट्टी दे दी गई है। इस समय 350 से अधिक संक्रमित उपचाराधीन हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत