1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus Cases in UP: कानपुर में 8 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या 91 पहुंची, अब तक 2 की मौत

Coronavirus Cases in UP: कानपुर में 8 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या 91 पहुंची, अब तक 2 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 02:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और घने बसे शहर कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कानपुर में कोरोना वायरस के 8 नए मरीज सामने आ चुके हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और घने बसे शहर कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कानपुर में कोरोना वायरस के 8 नए मरीज सामने आ चुके हैं। इन्हें मिलाकर कानपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 91 पहुंच गई है। बता दें कि कल भी कानपुर के किदवई नगर इलाके से कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए थे। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर में अब तक कोरोना वायरस के कुल 91 मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर अब तक 2 लोगों की मौत इस घातक वायरस के चलते हो चुकी है। वहीं 7 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। लेकिन गुरुवार को 8 नए मामले सामने आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें : Coronavirus Cases in India: 12 घंटे में 299 लोग कोरोना वायरस से हुए ठीक, लेकिन 29 की मौत, कुल आंकड़ा 21393

यह भी पढ़ें : अमेरिका पर हुआ हमला, ट्रंप ने Coronavirus को लेकर दिया ये बयान

देश में कहां कितने मामले 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में सबसे ज्यादा 5652 मामवे महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं, इसके बाद 2407 मामलों के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है, 2248 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे, 1890 मामलों के साथ राजस्थान चौथे, 1629 मामलों के साथ तमिलनाडू पांचवें, 1592 मामलों के साथ मध्य प्रदेश छठे और 1449 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश सातवें स्थान पर है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत