1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ में Coronavirus के 45 नए मामले, अस्‍थाई जेल के 19 कैदी भी शामिल

मेरठ में Coronavirus के 45 नए मामले, अस्‍थाई जेल के 19 कैदी भी शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2020 11:27 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 11:27 pm IST

मेरठ जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए। इस बीमारी के नए मामलों में 19 मरीज अस्थाई जेल के कैदी हैं।

मेरठ में Coronavirus के 45 नए...- India TV Hindi
मेरठ में Coronavirus के 45 नए मामले Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

मेरठ: मेरठ जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए। इस बीमारी के नए मामलों में 19 मरीज अस्‍थाई जेल के कैदी हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में नए मामले सामने आए हैं, उन्हें सील किया जा रहा है।

चौधरी के अनुसार शुक्रवार को जिले में 390 नमूनों की जांच की गई जिनमें 45 नए मरीज मिले। इस बीमारी के कारण 50 वर्षीय एक महिला की मेरठ मेडिकल कोविड अस्पताल में मौत हो गई। इस महिला की मौत के बाद मेरठ में मृतकों की संख्या 66 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेरठ में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 919 तक पहुंच गई है जिनमें 575 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत