1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ में Covid-19 के 34 नए मामले मिले, एक मरीज की मौत

मेरठ में Covid-19 के 34 नए मामले मिले, एक मरीज की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 11:32 pm IST

मेरठ में मंगलवार को नगर पालिका के चार कर्मचारियों समेत कोविड-19 के कुल 34 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस महामारी की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

मेरठ में Covid-19 के 34 नए...- India TV Hindi
मेरठ में Covid-19 के 34 नए मामले मिले, एक मरीज की मौत Image Source : PTI

मेरठ: मेरठ में मंगलवार को नगर पालिका के चार कर्मचारियों समेत कोविड-19 के कुल 34 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस महामारी की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि सोमदत्त विहार निवासी एक कोरोना मरीज की मेडिकल के कोविड अस्पताल में मौत हुई है।

मेरठ में संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 70 पर पहुंच गया है, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार पार कर गई है। डॉ. चौधरी के अनुसार जनपद में आज 724 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 34 में संक्रमण की पुष्टि हुई। मेरठ में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1001 हो गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी के अनुसार मवाना नगर पालिका के चार कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी संक्रमित मरीजों को श्री राम अस्पताल मेरठ भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आज मिले कोरोना संक्रमितों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत