1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में फटा कोरोना बम! एक दिन में सामने आए रिकार्ड मामले

नोएडा में फटा कोरोना बम! एक दिन में सामने आए रिकार्ड मामले

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 08:32 pm IST

जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो चुकी है।

Coronavirus cases- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नोएडा. राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को कोविड-19 से 95 और लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया, "शुक्रवार को कोविड-19 के 95 नए मामले सामने आए। जनपद में अब कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 830 हो गई है।" उन्होंने बताया कि 477 लोग उपचार के बाद ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 341 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत