1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए, अबतक 83 लोगों की मौत

नोएडा में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए, अबतक 83 लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 02:35 pm IST

जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार सुबह तक कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 22,812 मामले हो गए हैं।

नोएडा में कोरोना के 79...- India TV Hindi
नोएडा में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए, अबतक 83 लोगों की मौत Image Source : PTI

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार सुबह तक कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 22,812 मामले हो गए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 79 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 124 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जबकि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,127 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 21,602 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण यहां 83 लोगों की मौत हो चुकी है।

दोहरे ने बताया कि अब तक 5,04,656 नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत