1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, इस साल पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

नोएडा में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, इस साल पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2021 12:07 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 12:07 pm IST

जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को इस साल कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 97 मामले सामने आए वहीं बीमारी से ठीक हुए 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

coronavirus cases in noida latest updates- India TV Hindi
coronavirus cases in noida latest updates Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को इस साल कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 97 मामले सामने आए वहीं बीमारी से ठीक हुए 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 97 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं।

दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 544 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के कुल 26,481 मामले सामने आए जिनमें से 25,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने और साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की अपील की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत