1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 129 नए मामले, अबतक 45 लोगों ने गंवाई जान

नोएडा में Coronavirus के 129 नए मामले, अबतक 45 लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 02:09 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के 129 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 80 लोग इससे ठीक होकर घर जा चुके हैं।

नोएडा में Coronavirus के 129 नए...- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 129 नए मामले, अबतक 45 लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के 129 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटे में 80 लोग इससे ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में इस संक्रमण से अबतक 45 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोविड-19 के 129 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 7,960 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 6,860 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 1054 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोनावायरस की वजह से 45 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत