1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 105 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,644 पहुंची

नोएडा में Coronavirus के 105 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,644 पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 02:32 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे के अंदर 60 मरीज ठीक हो चुके हैं।

नोएडा में Coronavirus के 105 नए...- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 105 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,644 पहुंची Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे के अंदर 60 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद में मरने वालों का आंकड़ा 43 पर पहुंच गया है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही जनपद में अब तक 5,644 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

कश्यप ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 60 लोगों को सफल उपचार के बाद स्पताल से छुट्टी दी गई है और अबतक 4,658 मरीज ठीक हो कर अपने अपने घर जा चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले में 932 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोरोनावायरस की वजह से 43 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत